top of page

विषय ७ : तुलसीदासजी की दीनता और राम भक्तिमयी कविता की महिमा

A bald hindu saint wearing dhoti and writing something on paper, while sitting under the t

चौपाई २ : जानि कृपाकर किंकर मोहू। सब मिलि करहु छाड़ि छल छोहू ।। 

निज बुधि बल भरोस मोहि नाहीं। तातें बिनय करउँ सब पाहीं ॥

चौपाई ३ : करन चहउँ रघुपति गुन गाहा। लघु मति मोरि चरित अवगाहा ।। 

सूझ न एकउ अंग उपाऊ। मन मति रंक मनोरथ राऊ ।।

 

[ कृपाकर = कृपा के खान। किंकर = दास। छोहू = कृपा। पाहीं = पास। सूझ = दिखाई देना। राऊ = राजा।

उपाऊ = उपाय = (कवित्व का बिजरूपी संस्कार) शक्ति , निपुणता और अभ्यास, इन तीन सामग्री की मदद से ही हम काव्य कर सकते हैं । और इन्हीं सामग्री को “उपाय” कहते है। 

अंग = रस , गुण , रीति और अलंकार ये अंग कहलाते है जिनकी मदद से काव्य बनता है। ]

 

भावार्थ : मुझे अपना दास जानकर , हे कृपा की खान आप सब लोग मिलकर और अपना छल छोड़कर मुझपे कृपा कीजिये। क्योंकि मुझे तो अपने बुद्धि-बल का भरोसा नहीं है, इसीलिये मैं आप सभी से एक विनती करना चाहता हूँ ॥२॥ दरअसल , मैं श्रीरघुनाथजी के गुणों का वर्णन करना चाहता हूँ, परन्तु मेरी बुद्धि बहुत छोटी है और श्रीरामजी का चरित्र समुद्र की तरह बहुत बड़ा है। इसके लिये मुझे उपाय का एक भी अंग नहीं सूझता। मेरा मन और बुद्धि कंगाल हैं, किन्तु मनोरथ राजा है ॥३॥

 

Meaning : O treasures of kindness, I beg every one of you, to please sincerely extend your kindness towards me, as I don't feel enough confident to describe the great deeds of the Shri Raghunath ji. Because my memory is weak and his achievements are unbelievable. Even though I lack the most resources from poetry which includes rules and its forms, still my goal is truly royal, despite my mental and intellectual poverty.

image.png

चौपाई ४ : मति अति नीच ऊँचि रुचि आछी। चहिअ अमिअ जग जुरइ न छाछी ।। 

छमिहहिं सज्जन मोरि ढिठाई। सुनिहहिं बालबचन मन लाई॥ 

 

[ आछी = अच्छी। जुरइ = जुड़ना। छाछी = छाछ। ढिठाई। अनुचित साहस। ]

 

भावार्थ : मेरी बुद्धि तो अत्यन्त नीची है और चाह बड़ी ऊँची है; चाह तो अमृत पाने की है, पर जगत्में मिलती जुलती छाछ भी नहीं है। मेरी इच्छा है कि , सज्जन मेरी ढिठाई को क्षमा करेंगे और मेरे बालवचनों को मन लगाकर (प्रेमपूर्वक) सुनेंगे ॥४॥

Meaning : My intelligence is extremely mean , but my expectations are too high. Although I have a desire for honey, I'm utterly helpless to obtain even buttermilk. The good will forgive my ego and take an interest in my childish speech.

चौपाई ५ : जाँ बालक कह तोतरि बाता। सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता ।। 

हँसिहहिं कूर कुटिल कुबिचारी। जे पर दूषन भूषनधारी ।।५।।

 

[ तोतरि = बच्चों की सी अस्पष्ट वाणी। कूर = क्रूर। कुटिल : टेढ़ा , कपटी। कुबिचारी। = बुरे विचार वाले। दूषन = दोष। भूषन = गहना।]

 

भावार्थ :  जैसे बालक जब तोतले वचन बोलता है तो उसके माता-पिता उन्हें प्रसत्र मनसे सुनते हैं। किन्तु क्रूर, कुटिल और बुरे विचारवाले लोग जो दूसरों के दोषों को ही भूषणरूप से धारण किये रहते हैं (अर्थात् जिन्हें पराये दोष ही प्यारे लगते हैं) वो हँसेंगे ॥५॥


Meaning : Parents excitedly listen to their child's chirping language. But , the people who are arrogant, clever, and malicious, who wear the flaws of others like ornaments, will find humor in this and laugh on their words.

चौपाई ६ : निज कबित्त केहि लाग न नीका। सरस होउ अथवा अति फीका ॥ 

जे पर भनिति सुनत हरषाहीं। ते बर पुरुष बहुत जग नाहीं ।।६।।

[ सरस = रसीली (जिसमे काव्य के नौ रस और अलंकारादी हो) / अच्छी। अथवा = या। फीका = नीरस। भनिति = कही हुई बात। बर = श्रेष्ठ। ]

 

भावार्थ : रसीली हो या अत्यन्त फीकी, भला अपनी कविता किसे अच्छी नहीं लगती ? किन्तु जो दूसरे की रचना को सुनकर हर्षित होते हैं, ऐसे उत्तम पुरुष जगत्‌ में बहुत कम हैं॥ ६ ॥

 

Meaning : Who doesn't enjoy reading their own poetry, no matter how good or how awfully dull it is? But, It is hard to find kind people in this world who enjoy listening to others and expressing themselves.

चौपाई ७ : जग बहु नर सर सरि सम भाई। जे निज बाढ़ि बढ़हिं जल पाई ।। 

सज्जन सकृत सिंधु सम कोई। देखि पूर बिधु बाढ़इ जोई ॥७।।

 

[ सर = तालाब। सरि = नदी। बाढ़ि (बाढ़) = उन्नति। (बाढ़ = नदी या जलाशय के जल का बहुत तेजी से और बहुत अधिक मान में बढ़ना।) सकृत = एक। सिंधु = समुद्र। पूर = पूरा। बिधु = चंद्रमा। ]

 

भावार्थ : हे भाई! जगत में ऐसे कई मनुष्य हैं जो तालाबों और नदियों के समान हैं, जो जल पाकर अपनी ही बाढ से बढ़ते हैं (अर्थात् अपनी ही उन्नति से प्रसन्न होते हैं)। समुद्र जैसा, कोई एक विरला ही सज्जन होता है जो चन्द्रमा को पूर्ण देखकर उमड़ पड़ता है ( अर्थात् जैसे पूर्णिमा में चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से समुद्र की लहरें ऊंची उठती है (जिसे कवि ने इस रूप से रखा है की चंद्रमा को पूरा देख समुद्र हर्षित होता है) , वैसे ही बड़े कम लोग ऐसे होते है जो दूसरों का उत्कर्ष देखकर हर्षित होते है) ॥ ७ ॥

 

Meaning : Many men in the world are like rivers and lakes, which means they grow when water is added to them (are happy with their own progress). But rarely are those people, who are Like an ocean, who raises at the appearance of the full moon (Just like the ocean tides raises high because of the gravitational force of moon , to which the poet has said that , seeing full moon, ocean gets happy. Similarly there are only few people who gets happy seeing others progress).

दोहा ८ : भाग छोट अभिलाषु बड़ करउँ एक बिस्वास ।

पैहहिं सुख सुनि सुजन सब खल करिहहिं उपहास ॥८॥ 

 

[ भाग = इच्छा। अभिलाषु = इच्छा। उपहास = हसीं। ]

 

भावार्थ : मेरा भाग्य भले ही छोटा है , और मेरी इच्छा बहुत बड़ी , परन्तु मुझे खुद पे एक विश्वास है कि , भले ही इस कविता को सुनकर दुष्ट इसकी हँसी उड़ाएंगे परंतु सभी सज्जनों को सुख प्राप्त होगा ॥ ८ ॥

 

Meaning : Even though my fortune is smaller than my desires, still I think that after hearing this poetry, although the bad people will laugh at me but the good people will be pleased to listen this.

चौपाई १ : खल परिहास होइ हित मोरा। काक कहहिं कलकंठ कठोरा ॥ 

हंसहिं बक दादुर चातकही । हँसहिं मलिन खल बिमल बतकही ।।१।।

चौपाई २ : कबित रसिक न राम पद नेहू। तिन्ह कहँ सुखद हास रस एहू ॥ 

भाषा भनिति भोरि मति मोरी। हँसिबे जोग हँसें नहिं खोरी ।।

 

[ परिहास = उपहास , हंसी। हित = भला। कलकंठ = मधुर कंठवाली। कठोर = कड़ा। दादुर = चमकादड़। चातक = पपीहा। मलिन = मनके मैले। ]

 

भावार्थ : अब दुष्ट भले जी हसें , किन्तु दुष्टों के हँसने से मेरा हित ही होगा। क्योंकि मधुर कण्ठवाली कोयल को कौए तो कठोर ही कहा करते हैं। जैसे बगुले हंस के ऊपर उसका मजाक उड़ाते हुए हस्ते है और मेढक पपीहे के ऊपर मजाक उड़ाते हुए हँसते हैं, वैसे ही मलिन मनवाले दुष्ट निर्मल वाणी को हँसते ही हैं ॥ १॥ एक और बात, जो न तो कविता के रसिक हैं (जिन्हें ना तो कविता पसंद आती है) और जिनका ना ही श्रीरामचन्द्रजी के चरणों में प्रेम है, उनके लिये भी यह कविता सुखद और हास्य रस का काम देगी। क्योंकि प्रथम तो यह भाषा की रचना है, दूसरे मेरी बुद्धि भोली है; इससे यह हँसने के योग्य ही है, तो यदि वो हँसते भी है तो मैं उन्हें कोई दोष नहीं दूंगा॥ २॥

 

Meaning : But the laugh of those wicked can’t harm me. Because just as the sweet sound of cuckoo is named as harsh by the crows, just as herons laugh at a swan and make their fun  , similarly frogs make fun of papiha by laughing at them because of jealousy, similarly wicked people with evil hearts will only laugh at my pure speech. 1॥ In this way,  For those who are neither fond of poetry nor have love at the feet of Shri Ramchandraji, this poem will be like a pleasant comedy for them too. Because let me tell you Firstly, this is a creation of language, secondly my intellect is innocent; so This makes him laughable, and that’s why i won't blame him for his laughing. 2॥

चौपाई ३ : प्रभु पद प्रीति न सामुझि नीकी। तिन्हहि कथा सुनि लागिहि फीकी ।। 

हरि हर पद रति मति न कुतरकी। तिन्ह कहुँ मधुर कथा रघुबर की ।।

 

भावार्थ : जिन लोगों का ना तो प्रभु के चरणों में प्रेम है और ना ही उनको प्रभु की अच्छी समझ है, उनको यह कथा सुनने में फीकी लगेगी। परंतु जिनकी श्री हरि (भगवान् विष्णु) और श्री हर (भगवान् शिव) के चरणों में प्रीति है और जिनकी बुद्धि कुतर्क करनेवाली नहीं है [जो श्री हरि हर में भेद की या ऊँच-नीच की कल्पना नहीं करते], उन्हें श्रीरघुनाथजी की यह कथा मीठी लगेगी ॥ ३ ॥

 

Meaning: Those who neither have love towards the feet of the Shri Ram nor have a good understanding of the Lord, they will find this story dull to listen to. While those who have love for the feet of Shri Hari (Lord Vishnu) and Shri Har (Lord Shiva) and whose intellect is not prone to sophistry [who do not imagine any difference between Shri Hari and Har], will find this story of Shri Raghunathji sweet.॥ 3॥

चौपाई ४ : राम भगति भूषित जियँ जानी। सुनिहहिं सुजन सराहि सुबानी ॥

कबि न होउँ नहिं बचन प्रबीनू । सकल कला सब बिद्या हीनू ॥४।।

चौपाई ५ : आखर अरथ अलंकृति नाना। छंद प्रबंध अनेक बिधाना ।। 

भाव भेद रस भेद अपारा। कबित दोष गुन बिबिध प्रकारा ।।५।।

चौपाई ६ : कबित बिबेक एक नहिं मोरें। सत्य कहउँ लिखि कागद कोरें ॥६।।

 

भावार्थ : सज्जनगण इस कथा को अपने मन में श्रीरामजी की भक्ति से भूषित जानकर सुन्दर वाणी से सराहना करते हुए सुनेंगे। (देखिए) मैं न तो कवि हूँ, न वाक्य रचना में ही कुशल हूँ, मैं तो सब कलाओं तथा सब विद्याओं से रहित हूँ ॥४॥ नाना प्रकार के अक्षर, अर्थ और अलङ्कार, अनेक प्रकार की छन्द रचना, भावों और रसों के अपार भेद और कविता के भाँति-भाँति के गुण-दोष होते हैं ॥५॥ इनमें से काव्य सम्बन्धी एक भी बात का ज्ञान मुझ में नहीं है, यह मैं कोरे कागज पर लिखकर [शपथपूर्वक] सत्य-सत्य कहता हूँ ॥ ६ ॥

 

Meaning :The gentlemen will listen to this story with their hearts filled with the devotion of Shri Ramji and appreciate it with a beautiful voice. (See) I am neither a poet nor skilled in sentence composition, I am devoid of all arts and all knowledge. There are different types of letters, meanings and ornaments, many types of rhymes, immense variations in emotions and tastes and various types of merits and demerits of poetry. I do not have the knowledge of even a single thing related to poetry among these, I write this on a blank paper and say this truthfully [under oath]

दोहा ९ : भनिति मोरि सब गुन रहित बिस्व बिदित गुन एक।

सो बिचारि सुनिहहिं सुमति जिन्ह कें बिमल बिबेक ॥९॥

 

भावार्थ : मेरी रचना सब गुणों से रहित है; इसमें बस, जगत प्रसिद्ध एक गुण है। उसे विचारकर अच्छी बुद्धिवाले पुरुष, जिन्हें निर्मल ज्ञान है, वो इसको सुनेंगे ॥ ९ ॥

 

Meaning: My creation is devoid of all qualities; There is just one quality in it that is world famous. Thinking about it, men with good intelligence and pure knowledge will listen to it. 9॥

चौपाई १ : एहि महँ रघुपति नाम उदारा। अति पावन पुरान श्रुति सारा ॥

मंगल भवन अमंगल हारी। उमा सहित जेहि जपत पुरारी ॥१।।

 

भावार्थ : इसमें श्रीरघुनाथजी का उदार नाम है, जो अत्यन्त पवित्र है, वेद-पुराणों का सार है, कल्याण का भवन है और ये वो अमङ्गलों को हरनेवाला है, जिसे पार्वती सहित भगवान् शिवजी सदा जपा करते हैं ॥१॥ 

 

Meaning: It contains the generous name of Shri Raghunathji, which is extremely sacred, it is the essence of the Vedas and Puranas, is the abode of welfare and is the destroyer of inauspicious things, which is always chanted by Lord Shiva along with Parvati.

चौपाई २ : भनिति बिचित्र सुकबि कृत जोऊ। राम नाम बिनु सोह न सोऊ ॥

बिधुबदनी सब भाँति सँवारी। सोह न बसन बिना बर नारी ॥२।।

 

भावार्थ : जो अच्छे कवि के द्वारा रची हुई बड़ी अनूठी कविता है, वह भी राम नाम के बिना शोभा नहीं पाती। जैसे चन्द्रमा के समान मुखवाली सुन्दर स्त्री सब प्रकार से सुसज्जित होने पर भी वस्त्र के बिना शोभा नहीं देती ॥२॥

 

Meaning: Even a very unique poem written by a good poet does not look good without the name of Ram. Just like a beautiful woman with a face like the moon, even if she is fully equipped, does not look good without clothes.

चौपाई ३ : सब गुन रहित कुकबि कृत बानी । राम नाम जस अंकित जानी ॥ 

सादर कहहिं सुनहिं बुध ताही । मधुकर सरिस संत गुनग्राही ।।३।।

 

भावार्थ : ( वहीं )इसके विपरीत, कुकवि की रची हुई कविता जो सब गुणों से रहित होती है, वो भी राम के नाम एवं यश से अंकित होकर इतनी सुंदर बन जाती है कि, बुद्धिमान् लोग बड़े आदरपूर्वक तरीके से उसे कहते और सुनते भी हैं, क्योंकि संतजन (संत  लोग) भौरे की भाँति गुण को ही ग्रहण करते हैं ॥ ३ ॥

 

Meaning: On the contrary, even the poetry composed by a bad poets although devoid of all qualities, but is ready and heard by intelligent people with respects, knowing it to be inscribed with the name and fame of Ram , because saints are like the bumblebee, they only gain good qualities only. 3॥

चौपाई ४ : जदपि कबित रस एकउ नाहीं । राम प्रताप प्रगट एहि माहीं ॥ 

सोइ भरोस मोरें मन आवा। केहिं न सुसंग बड़प्पनु पावा॥४।।

 

भावार्थ : यद्यपि मेरी इस रचना में कविता का एक भी रस नहीं है, तथापि इसमें श्रीरामजी का प्रताप प्रकट है। मेरे मन में यही एक भरोसा है। भले संग से भला, किसने बड़प्पन नहीं पाया ? ॥ ४॥

 

Meaning : The only belief I have in me is that Although the poetry i created , contains no essence  or composition of poetry, still it has the majesty of Shri Ramji in it. Obviously , Who has not achieved greatness through good company?

चौपाई ५ : धूमउ तजइ सहज करुआई। अगरु प्रसंग सुगंध बसाई ॥ 

भनिति भदेस बस्तु भलि बरनी । राम कथा जग मंगल करनी ॥५।।

 

भावार्थ : धुआँ भी अगर के संग से सुगन्धित होकर अपने स्वाभाविक कडुवेपन को छोड़ देता है। मेरी कविता अवश्य भद्दी है, परन्तु इसमें जगत्‌ का कल्याण करने वाली रामकथा रूपी उत्तम वस्तु का वर्णन किया गया है। [इससे यह भी अच्छी ही समझी जायगी] ॥५॥

 

Meaning : Aloewood imparts a fragrant quality to the smoke, eliminating its inherent bitterness. In this way, Although my poetry is obviously crude, it depicts the lovely Ram Katha, which is a source of welfare for all people. [This will likewise be regarded favorably]

छंद १ : मंगल करनि कलिमल हरनि तुलसी कथा रघुनाथ की। 

गति कूर कबिता सरित की ज्यों सरित पावन पाथ की ॥

प्रभु सुजस संगति भनिति भलि होइहि सुजन मन भावनी। 

भव अंग भूति मसान की सुमिरत सुहावनि पावनी ।।१।।

 

भावार्थ : तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीरघुनाथजी की कथा कल्याण करनेवाली और कलियुग के पापों को हरनेवाली है। मेरी इस भद्दी कविता रूपी नदी की चाल पवित्र जलवाली नदी (गङ्गाजी) की चाल की भाँति टेढ़ी है। प्रभु श्रीरघुनाथजीके सुन्दर यश के संग से यह कविता सुन्दर तथा सज्जनों के मन को भाने वाली हो जायगी। श्मशान की अपवित्र राख भी श्रीमहादेवजी के अंग के संग से सुहावनी लगती है और स्मरण करते ही पवित्र करनेवाली होती है।

 

Meaning : Tulsidasji says that, the tale of Shri Raghunathji is very good for reading as it cleanses the sins of the Kaliyuga. My flow of my dirty poem is just as crooked as the sacred river Ganga ji. Gentlemen will discover immense beauty and pleasure in this poetry , as a result of Lord Shri Raghunathji's magnificent popularity. Even the unclean ashes from the crematorium takes an attractive look and became pure when placed with the body of Shri Mahadevji.

दोहा १०(क) : प्रिय लागिहि अति सबहि मम भनिति राम जस संग।

दारु बिचारु कि करइ कोउ बंदिअ मलय प्रसंग ॥ १० (क)॥

 

भावार्थ : श्रीरामजी के यश के संग से मेरी कविता सभी को अत्यन्त प्रिय लगेगी, जैसे मलय पर्वत के संग से काष्ठमात्र [चन्दन बनकर] वन्दनीय हो जाता है, फिर क्या कोई काठ [की तुच्छता] का विचार करता है? ॥ १० (क) ॥

 

Meaning : In the company of Shri Ramji's reputation, my poetry will hold great value for everyone. Just like sandalwood become revered in the company of a Malay mountain, then does anyone think about the insignificance of wood ? 10(a)

दोहा १०(ख) : स्याम सुरभि पय बिसद अति गुनद करहिं सब पान।

गिरा ग्राम्य सिय राम जस गावहिं सुनहिं सुजान ॥१०(ख)॥

 

भावार्थ : श्यामा गौ काली होने पर भी उसका दूध उज्ज्वल और बहुत गुणकारी होता है। यही समझकर सब लोग उसे पीते हैं। इसी तरह गँवारू भाषा में होने पर भी श्रीसीता रामजी के यश को बुद्धिमान् लोग बड़े चाव से गाते और सुनते हैं॥ १० (ख) ॥


Meaning : Just as the milk of the black cow is white and has medicinal properties and is drunk by everyone, so the sages sing and hear the glories of Sita ji and Rama ji, even if it is expressed with an unclean tongue.

चौपाई १ : मनि मानिक मुकुता छबि जैसी । अहि गिरि गज सिर सोह न तैसी ।। 

नृप किरीट तरुनी तनु पाई। लहहिं सकल सोभा अधिकाई ॥१।।

 

भावार्थ : मणि, माणिक और मोती की जिस प्रकार की सुन्दर छबि है, वे साँप, पर्वत और हाथी के मस्तक पर वैसी शोभा नहीं पाते , जैसे राजा के मुकुट पर विराजमान हो और नवयुवती स्त्री के शरीर पर सुसज्जित होकर शोभा को प्राप्त होते हैं ॥ १ ॥

 

Meaning : Untill a gem, a ruby, or a pearl is displayed on a serpent's head, a mountaintop, or an elephant's crown, their natural beauty won't be fully appreciated. It’s charm will only be enhanced, if it is worn by a young lady or decorated on a king's crown.

चौपाई २ : तैसेहिं सुकबि कबित बुध कहहीं । उपजहिं अनत अनत छबि लहहीं ।। 

भगति हेतु बिधि भवन बिहाई । सुमिरत सारद आवति धाई ॥

 

भावार्थ : इसी तरह, बुद्धिमान् लोग भी कहते हैं कि सुकवि की कविता भी ऐसी ही होती है , उत्पन्न कहीं और होती है और शोभा (अन्यत्र) कहीं और पाती है (अर्थात् कवि की वाणी से उत्पन्न हुई कविता वहाँ शोभा पाती है जहां उस कविता का विचार, प्रचार तथा उसमें कथित आदर्श का ग्रहण और अनुसरण पहले से होता है)। (कविता लिखने के दौरान) कवि के स्मरण करते ही , उसकी भक्ति के कारण , सरस्वतीजी ब्रह्मलोक को छोड़कर , दौड़ी आती हैं ॥ २ ॥

 

Meaning : In the same way, intelligent people says that Good poets poetry is also like this three items, yes it also originates from somewhere else and finds beauty somewhere else ( which means , the poetry born from the poet's speech finds beauty where the idea of ​​that poem exist , that is place where the model and the ideal state of that poem is already accepted and followed). As soon as the poet remembers Saraswati ji while writing poem, seeing his devotion, Saraswatiji leaves Brahmalok and comes running towards him.

चौपाई ३ : राम चरित सर बिनु अन्हवाएँ। सो श्रम जाइ न कोटि उपाएँ ॥ 

कबि कोबिद अस हृदयँ बिचारी। गावहिं हरि जस कलि मल हारी ।।

 

भावार्थ : सरस्वतीजी की दौड़ के आने के बाद की वह थकावट रामचरित रूपी सरोवर में उन्हें नहलाये बिना , दूसरे करोड़ों उपायों से भी दूर नहीं होती। (इसीलिए) कवि और पण्डित ‘अपने हृदय में ऐसा विचारकर’ कलियुग के पापों को हरनेवाले श्रीहरि के यश का ही गान करते हैं ॥ ३ ॥ 

 

Meaning : That tiredness of Saraswati ji's, that came after doing such a long journey does not go away without taking bath in the lake of Ramcharit, even though tried by millions of other measures. (That is why) poets and scholars, ‘having this thought in their hearts’, sing the praises of Shri Hari, the one who vanquishes the sins of Kaliyuga.

चौपाई ४ : कीन्हें प्राकृत जन गुन गाना। सिर धुनि गिरा लगत पछिताना ।।

हृदय सिंधु मति सीप समाना। स्वाति सारदा कहहिं सुजाना ॥ 

 

भावार्थ : संसारी मनुष्यों का गुणगान करने से सरस्वती जी सिर धुनकर पछताने लगती हैं और कहती है [ कि मैं क्यों इसके बुलाने पर आयी]। बुद्धिमान् लोग हृदय को समुद्र, बुद्धि को सीप ( समुद्र में पाया जाने वाला मोती युक्त शंख) और सरस्वती को स्वाति नक्षत्र के समान कहते हैं (स्वाति नक्षत्र : आधुनिक आर्कटुरस, पंद्रहवाँ चंद्र तारामंडल मोती के निर्माण के लिए अनुकूल माना जाता है) ॥ ४॥

 

Meaning : After singing the praises of worldly people, Saraswati starts repenting and says [why did I come on his call?]. Wise people call the heart like an ocean, the intellect like an oyster and Saraswati like the Swati Nakshatra. (the modern Arcturus, the fifteenth lunar asterism considered as favourable to the formation of pearls) 4॥

चौपाई ५ : जौं बरषद् बर बारि बिचारू । होहिं कबित मुकुतामनि चारू ॥ 

 

भावार्थ : इस मन में यदि श्रेष्ठ विचार रूपी जल बरसता है तो मुक्तामणि के समान सुन्दर कविता होती है (जैसे समुद्र में जाओ बरसता है तो मुक्तामणि बनता है , वैसे ही मन में यदि को श्रेष्ठ विचार उत्पन्न होता है तो सुंदर कविता बनती है) ॥ ५ ॥

 

Meaning : If the beautiful ideas in the form of rain drops into the ocean which is like a heart, a beautiful poem comes in the form of ocean from our heart (ocean).

दोहा ११ : जुगुति बेधि पुनि पोहिअहिं रामचरित बर ताग। 

पहिरहिं सज्जन विमल उर सोभा अति अनुराग ॥ ११ ॥

 

भावार्थ : उन कविता रूपी मुक्तामणियों को अपनी युक्ति (एक ढंग) से बेधकर (उसमे छेद करके) फिर रामचरित्र रूपी सुन्दर धागे में पिरोकर सज्जन लीग अपने निर्मल हृदय में धारण करते हैं, जिससे अत्यन्त अनुरागरूपी शोभा होती है (वे आत्यन्तिक प्रेम को प्राप्त होते हैं) ॥ ११ ॥

 

Meaning : If those pearls are pierced with skill then strung together on the beautiful thread of Shri Rama’s exploits, and noble souls when wear them in their innocent heart, grace in the form of excessive fondness is the result.

चौपाई १ : जे जनमे कलिकाल कराला । करतब बायस बेष मराला ॥ 

चलत कुपंथ बेद मग छाँड़े। कपट कलेवर कलि मल भाँड़े ॥

चौपाई २ : बंचक भगत कहाइ राम के। किंकर कंचन कोह काम के ॥

तिन्ह महँ  प्रथम रेख जग मोरी। धींग धरमध्वज धंधक धोरी ॥

चौपाई ३ : जौं अपने अवगुन सब कहऊँ । बाढ़इ कथा पार नहिं लहऊँ ॥ 

ताते मैं अति अलप बखाने । थोरे महुँ जानिहहिं सयाने ॥३।।

चौपाई ४ : समुझि बिबिधि बिधि बिनती मोरी। कोउ न कथा सुनि देइहि खोरी ॥ 

एतेहु पर करिहहिं जे असंका। मोहि ते अधिक ते जड़ मति रंका ॥४।।

 

भावार्थ : जो कराल (भयानक) कलियुग में जन्मे हैं, जिनकी करनी कौए के समान है और वेष हंस के जैसा है, जो वेद के मार्ग को छोड़कर कुमार्ग (गलत मार्ग) पर चलते हैं, जो कपट की मूर्ति और कलियुग के पापों के भाँड़े हैं (अर्थात कलियुग के पापों से भरे हुऐ हैं)॥ १॥जो श्रीरामजी के भक्त कहलाकर लोगों को ठगते हैं, जो धन (लोभ), क्रोध और काम के गुलाम हैं और जो धींगाधींगी (घमंडी) करनेवाले, धर्मध्वजी (धर्मकी झूठी ध्वजा फहरानेवाले- दम्भी) और कपट के धन्धों का बोझ ढोनेवाले हैं, संसार के ऐसे लोगों में सबसे पहले मेरी गिनती है॥२॥ यदि मैं अपने सब अवगुणों को कहने लगूँ तो कथा बहुत बढ़ जायगी और मैं पार नहीं पाऊँगा (सारे अवगुण नहीं बता पाऊंगा) । इससे मैंने बहुत कम अवगुणों का वर्णन किया है। बुद्धिमान् लोग थोड़े ही में समझ लेंगे ॥३॥ (मैं जानता हूं) मेरी अनेकों प्रकार की विनती को समझकर, कोई भी मेरी इस कथा को सुनकर दोष नहीं देगा। इतने पर भी जो शंका करेंगे, मान लेना कि वे तो मुझसे भी अधिक मूर्ख और बुद्धि के कंगाल हैं ॥ ४॥

 

Meaning : Those who are born in this terrible age of Kaliyug, whose actions are like those of a crow and appearance like a swan, who leaving the of the Vedas , and follows the wrong path, who are embodiments of deceit and are filled with the vessels of sins of the Kaliyug. Those who cheat people by calling themselves devotees of Shri Ramji, who are slaves of money (greed), anger and lust and who are boastful (shows too much pride) , so called religious (who hoist the false flag of religion - arrogant) and carry the burden of deceitful activities, among such people of the world, I counts myself very first. If I start telling all my shortcomings then the story will become very long and I will not be able to complete it. That's the reason, I have described very few demerits. Intelligent people will understand in a short time. Entering into the spirit of my manifold prayers, none should blame me on hearing this story. Those who will raise objections even then are more stupid and deficient in intellect than myself. I know that after Understanding of my requests, no one will blame me after listening to this story written by me. Still if someone has a doubt on me, then you can assume that he is more foolish than me.

चौपाई ५ : कबि न होउँ नहिं चतुर कहावउँ । मति अनुरूप राम गुन गावउँ ॥ 

कहँ रघुपति के चरित अपारा। कहँ मति मोरि निरत संसारा ।।५।।

चौपाई ६ : जेहिं मारुत गिरि मेरु उड़ाहीं। कहहु तूल केहि लेखे माहीं ॥ 

समुझत अमित राम प्रभुताई । करत कथा मन अति कदराई ॥

दोहा १२ : सारद सेस महेस बिधि आगम निगम पुरान।

नेति नेति कहि जासु गुन करहिं निरंतर गान ॥ १२॥

 

भावार्थ : मैं ना तो कवि हूँ, ना ही चतुर कहलाता हूँ; केवल अपनी बुद्धि के अनुसार श्रीरामजी के गुण गाता हूँ। अब कहाँ श्रीरघुनाथजी के अपार चरित्र, और कहाँ संसार में आसक्त (लीन) मेरी बुद्धि !॥५॥ जिस हवा से सुमेरु-जैसे पहाड़ उड़ जाते हैं, कहिये तो, उसके सामने रूई किस गिनती में है। श्रीरामजी की असीम प्रभुता को समझकर कथा रचने में मेरा मन बहुत हिचकता है- ॥ ६॥  सरस्वतीजी, शेषजी, शिवजी, ब्रह्माजी, शास्त्र, वेद और पुराण- ये सब 'नेति-नेति' कहकर (पार नहीं पाकर 'ऐसा नहीं', 'ऐसा नहीं' कहते हुए) सदा जिनका गुणगान किया करते हैं ॥ १२ ॥

 

Meaning : Neither I am a poet nor try to act very talented ; I just sing the glories of Shri Rama as per my knowledge. My intellect, which wallows in the world (is involved in the materialistic world) , is a poor match for the unlimited exploits of the Lord of Raghus. Tell me, how can cotton face the strong wind, before which even mountains like Meru are blown away? In this way,  Realizing the infinite glory of Shri Rama, my mind feels very unconfident in proceeding with this story. Goddess Sarasvati, Shesh ji (the thousand-headed serpent-god), the great Lord Shiva, Brahma ji (the Creator), the Shaastra (Tantras), the Vedas and the Puranas , unstoppably sing His virtues, saying “not that”, “not that”.

(This shows that the gods and scriptures mentioned above, though ever engaged in singing the virtues of Shri Rama, are able only to touch the fringe of His glory and find themselves unable to describe it in full. That is why they make only a negative assertion “neti – neti” (not that), meaning thereby that whatever is predicated of God falls much too short of His real glory and is at best only a faint indication of it. )

चौपाई १ : सब जानत प्रभु प्रभुता सोई। तदपि कहें बिनु रहा न कोई ॥ 

तहाँ बेद अस कारन राखा। भजन प्रभाउ भाँति बहु भाषा ॥१।।

 

भावार्थ : भले ही प्रभु श्रीरामचन्द्रजी की प्रभुता को सब ऐसी (अकथनीय) ही जानते हैं फिर भी कहे बिना आज तक कोई नहीं रहा। इसमें वेद ने ऐसा कारण बताया है , कि भजन का प्रभाव बहुत तरह से कहा गया है। (अर्थात् भगवान्‌ की महिमा का पूरा वर्णन तो कोई कर नहीं सकता; परन्तु जिससे जितना बन पड़े उतना भगवान्‌ का गुणगान करना चाहिये। क्योंकि भगवान्‌ के गुणगान रूपी भजन का प्रभाव बहुत ही अनोखा है, उसका नाना प्रकार से शास्त्रों में वर्णन है। थोड़ा-सा भी भगवान्‌ का भजन मनुष्य को सहज ही भवसागर से तार देता है) ॥१॥

 

Meaning : Though no one knows the greatness of Lord’s , yet none was unable to stop himself from describing it. The Vedas have justified it thus; they are many ways of singing the glory of Lord. (That is, no one can fully describe the glory of God; But one should praise God as much as one could . Because the effect of singing the praises of God is very unique, it is described in various ways in the scriptures. Even a little praise of God can easily connects a person to Bhavsagar.)

चौपाई २ : एक अनीह अरूप अनामा । अज सच्चिदानंद पर धामा ।। 

व्यापक बिस्वरूप भगवाना । तेहिं धरि देह चरित कृत नाना ।।

 

भावार्थ : जो परमेश्वर एक हैं, जिनकी कोई इच्छा नहीं है, जिनका कोई रूप और नाम नहीं है, जो अजन्मा, सच्चिदानन्द और परमधाम हैं और जो सब में व्यापक एवं विश्वरूप हैं, उन्हीं भगवान ने दिव्य शरीर धारण करके नाना प्रकार की लीला की है॥ २॥

 

Meaning : God / Supreme Lord , who is one, desireless, formless, nameless and unborn, who is Truth, Consciousness (notices everything) and Bliss (Supreme Happiness) , who is supreme abode, Who is present everywhere and all are formed through it is. He who has performed many deeds assuming a suitable form.

चौपाई ३ : सो केवल भगतन हित लागी। परम कृपाल प्रनत अनुरागी ।।

जेहि जन पर ममता अति छोहू। जेहिं करुना करि कीन्ह न कोहू ॥३।।

 

भावार्थ : वह लीला केवल भक्तों के हित के लिये ही है; क्योंकि भगवान् परम कृपालु हैं और शरणागत के बड़े प्रेमी हैं। जिनकी भक्तों पर बड़ी ममता और कृपा है, जिन्होंने एक बार जिसपर कृपा कर दी, उसपर फिर कभी क्रोध नहीं किया ॥३॥

 

Meaning : His deeds are only for the good of His devotees; because He is supremely gracious and loving to the suppliant (who become his follower). He is excessively fond of His devotees and treats them as His kids; He has never frowned (shown anger) at his devotees to whom He has once shown His favour.

चौपाई ४ : गई बहोर गरीब नेवाजू । सरल सबल साहिब रघुराजू ॥ 

बुध बरनहिं हरि जस अस जानी। करहिं पुनीत सुफल निज बानी ।।

 

भावार्थ : वे प्रभु श्रीरघुनाथजी गयी हुई वस्तु को फिर प्राप्त करानेवाले, गरीबनिवाज (दीनबन्धु), सरलस्वभाव, सर्वशक्तिमान् और सबके स्वामी हैं। यही समझकर बुद्धिमान् लोग उन श्रीहरि का यश वर्णन करके अपनी वाणी को पवित्र और उत्तम फल (मोक्ष और दुर्लभ भगवत्प्रेम) देने वाली बनाते हैं ॥४॥

 

Meaning : The restorer of what has been lost, the befriender of the poor, Raghunath ji is a straightforward , powerful and master of everyone. Knowing thus, the wise sing the glory of ShriHari and thereby bring supreme and holy reward to their speech (which gives salvation and rare supreme devotion ).

चौपाई ५ : तेहिं बल मैं रघुपति गुन गाथा। कहिहउँ नाइ राम पद माथा ॥ 

मुनिन्ह प्रथम हरि कीरति गाई। तेहिं मग चलत सुगम मोहि भाई ॥५।।

 

भावार्थ : उसी बल से (अर्थात् महिमा का यथार्थ वर्णन नहीं, परन्तु महान् फल देनेवाला भजन समझकर यानी भगवत्कृपा के बलपर ही) मैं श्रीरामचन्द्रजी के चरणों में सिर नवाकर श्रीरघुनाथजी के गुणों की कथा कहूँगा। इसी विचार से [वाल्मीकि, व्यास आदि] मुनियों ने पहले हरि की कीर्ति गायी है, भाई! उसीं मार्ग पर चलना मेरे लिये सुगम होगा ॥ ५॥

 

Meaning : With the same strength (i.e. not the exact description of the glory, but considering it as a hymn that gives great results, i.e. on the strength of God's grace) I will bow down at the feet of Shri Ramchandraji and tell the story of the qualities of Shri Raghunathji. It is with this idea that the sages [Valmiki, Vyas etc.] have first sung the praises of Hari, brother! It will be easier for me to follow that path.

दोहा १३: अति अपार जे सरित बर जाँ नृप सेतु कराहिं ।

चढ़ि पिपीलिकउ परम लघु बिनु श्रम पारहि जाहिं ॥ १३ ॥

 

भावार्थ : जैसे किसी अत्यन्त बड़ी श्रेष्ठ नदियाँ पर यदि कोई राजा उनपर पुल बँधा देता है तो अत्यन्त छोटी चींटियाँ भी उनपर चढ़कर बिना ही परिश्रम के पार चली जाती हैं [इसी प्रकार मुनियों के वर्णन के सहारे मैं भी श्रीरामचरित्र का वर्णन सहज ही कर सकूँगा] ॥ १३ ॥

 

Meaning : Just as if the king construct the bridge over the big rivers, which are too broad, even the tiniest ants cross them without exertion.(Similarly, with the help of the descriptions of sages, I will also be able to easily describe the character of Shri Ram.)

चौपाई १ : एहि प्रकार बल मनहि देखाई। करिहउँ रघुपति कथा सुहाई ॥ व्यास आदि कबि पुंगव नाना। जिन्ह सादर हरि सुजस बखाना ।।१।।

 

भावार्थ : इस प्रकार मन को (भगवत्प्रेम का) बल दिखलाकर मैं श्रीरघुनाथजी की सुहावनी कथा की रचना करूँगा। व्यास आदि जो अनेकों श्रेष्ठ कवि हो गये हैं, जिन्होंने बड़े आदर से श्रीहरि का सुयश वर्णन किया है॥ १॥ 

 

Meaning : Reassuring the mind in this way, I shall narrate the charming story of the Lord of Raghus. Vyasa and various other top-ranking poets, who have reverently recounted the blessed glory of Shri Hari.

bottom of page